Get App

Assembly Elections 2023: पीएम मोदी ने किया बिरसा मुंडा के गांव का दौरा, क्या चुनावी राज्यों के आदिवासी वोटों पर है नजर?

Assembly Elections 2023: साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने में आदिवासी वोटों की बड़ी भूमिका रही। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में आदिवासी वोट बैंक जिसके साथ चल देगा सत्ता के दरवाजे उसी के लिए खुलेंगे। इसका असर इन दिनों राज्यों की राजनीति और चुनावी तैयारियों पर भी भरपूर देखा जा रहा है

Akhileshअपडेटेड Nov 15, 2023 पर 1:50 PM
Assembly Elections 2023: पीएम मोदी ने किया बिरसा मुंडा के गांव का दौरा, क्या चुनावी राज्यों के आदिवासी वोटों पर है नजर?
Assembly Elections 2023: प्रधानमंत्री ने बुधवार को स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती पर उनके गांव जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी

Assembly Elections 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को झारखंड के खूंटी जिले में स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू का दौरा किया। इस दौरान उनकी जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। उलिहातू का दौरा करने वाले पहले प्रधानमंत्री मोदी का स्थानीय लोगों ने ढोल और मांदर जैसे पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन पर नृत्य करते हुए गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। यात्रा के दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा भी मौजूद रहे। बता दें कि बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है।

बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद मोदी ने स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को याद किया। इसके बाद उन्होंने आदिवासी किंवदंती के वंशजों से बातचीत की। प्रधानमंत्री ने बिरसा मुंडा के जन्मस्थान की मिट्टी को पवित्र बताते हुए उससे 'तिलक' भी लगाया। प्रधानमंत्री मोदी ने खूंटी में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर 'विकासशील भारत संकल्प यात्रा' को हरी झंडी दिखाई।

करोड़ों रुपये की सौगात

प्रधानमंत्री मोदी ने 'जनजातीय गौरव दिवस' के अवसर पर विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (PMVTG) के कल्याण के उद्देश्य से 24,000 करोड़ रुपये की योजना की शुरूआत की। वहीं, इस दौरान पीएम मोदी ने खूंटी में 7,200 करोड़ रुपये की कई अन्य विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। पीएम ने करोड़ों किसानों को तोहफ दिया है। पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किश्त जारी कर दी है। योग्य किसानों को 18,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। मुंडा ने 9 जून, 1900 को यहीं पर अंतिम सांस ली थी। बिरसा मुंडा की जयंती पूरे देश में 'जनजातीय गौरव दिवस' के रूप में मनाई जाती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें