Telangana elections 2023 Highlights: तेलंगाना में 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी आवश्यक तैयारियां कर ली गई हैं। 119 विधानसभा सीटों के लिए गुरुवार सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। राज्य में 35, 655 मतदान केंद्रों पर 3 करोड़ 26 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें से 12 हजार से ज्यादा मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है। चुनाव आयोग ने निष्पक्ष और स्वतंत्र मतदान सुनिश्चित करने के लिए राज्य में व्यापक तैयारियां कीं है। शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय सशस्त्र बलों की कुल 375 कंपनियां, तेलंगाना विशेष पुलिस की 50 कंपनियां, 45 हजार राज्य पुलिस और पड़ोसी राज्यों से 23,500 होम गार्ड तैनात किए गए हैं। इस बीच दो लाख 5 हजार से अधिक कर्मियों को चुनाव ड्यूटी में लगाया गया है
Assembly Elections 2023 LIVE Updates: तेलंगाना में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (BRS) इस बार लगातार तीसरी बार सत्ता बरकरार रखने की कोशिश में है। वहीं, कांग्रेस (Congress) सत्ता में वापसी के लिए जी जान लगा रही है। जबकि, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भी सत्ता में आने की कोशिश में कोई कसर नहीं छोड़ी है। आगामी चुनाव में BRS प्रमुख और रा
Assembly Elections 2023 LIVE Updates: तेलंगाना में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (BRS) इस बार लगातार तीसरी बार सत्ता बरकरार रखने की कोशिश में है। वहीं, कांग्रेस (Congress) सत्ता में वापसी के लिए जी जान लगा रही है। जबकि, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भी सत्ता में आने की कोशिश में कोई कसर नहीं छोड़ी है। आगामी चुनाव में BRS प्रमुख और राज्य के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (KCR), उनके बेटे केटी रामा राव (KTR), तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ए. रेवंत रेड्डी और BJP के लोकसभा सदस्य बंदी संजय कुमार, डी. अरविंद और सोयम बापूराव समेत 2,290 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
KCR कामारेड्डी और गजवेल से अपनी किस्मत आजमाएंगे। वहीं रेवंत रेड्डी कोडंगल और कामारेड्डी से चुनाव लड़ेंगे। BJP ने अपने विधायक एटाला राजेंद्र को हुजूराबाद के अलावा गजवेल से मैदान में उतारा है। वह हुजूराबाद से मौजूदा विधायक हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान सोमवार को हैदराबाद में रोड शो किया तथा कई जनसभाओं को संबोधित किया। राजस्थान, मध्य प्रदेश, मिजोरम और छत्तीसगढ़ के साथ तेलंगाना में मतों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।
दो दिन बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज और शराब की दुकानें
Telangana Assembly Elections 2023 LIVE Updates: कांग्रेस ने अपनी छह गारंटी के साथ मतदाताओं को लुभाने का प्रयास किया। इसके अलावा मजलिस, बहुजन समाज पार्टी, वाम दलों और कई निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी जोर-शोर से प्रचार किया। इस बीच राज्य मुख्य चुनाव अधिकारी विकास राज ने कहा कि मतदान से 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार समाप्त होने के साथ ही गैर स्थानीय लोगों को विधानसभा क्षेत्रों से हट जाना चाहिए।
चुनाव आयोग ने सिनेमाघरों और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी किसी तरह के चुनाव प्रचार पर रोक लगा दी है। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन सभी निजी कंपनियों को अपने यहां छुट्टी घोषित करना होगा। श्रम विभाग ने कहा है कि सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी मतदान के दिन बंद रखे जाएंगे। इस बीच 28 नवंबर की शाम पांच बजे से राज्य में शराब की बिक्री पर भी रोक लगा दी गई है। साथ ही इस दौरान स्कूल-कॉलेज भी बंद रहेंगे।